{"_id":"6629680e69c2b3410d0ba0f4","slug":"accused-of-bringing-medicine-from-outside-and-getting-blood-test-done-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-116321-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बाहर से दवा लाने व खून की जांच कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बाहर से दवा लाने व खून की जांच कराने का आरोप
Thu, 25 Apr 2024 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 25 Apr 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
-पीएचसी बढ़नी का मामला, पीड़ित ने डीएम से की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। बढनी पीएचसी पर तैनात एक चिकित्सक पर खून की जांच व दवा की व्यवस्था बाहर से करने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत डीएम से की गई है।
बढ़नी कस्बा निवासी सागर लाल गुप्ता ने बताया कि वह अपनी बेटी का इलाज कराने पीएचसी गए थे। पर्ची कटाकर चिकित्सक के पास गए तो उन्होंने बाहर से खून की जांच के लिए लिखा, जबकि सारी व्यवस्था अस्पताल में ही मौजूद है। जांच के बाद जब वह डॉक्टर के पास गए तो दवा भी बाहर की लिख दी।
इस संबंध में पीएचसी अधीक्षक डॉ. अविनाश चौधरी ने बताया कि पीएचसी पर खून की जांच नियमित रूप से हो रही है। अगर चिकित्सक इस तरह का कार्य कर रहे हैं तो उनके विरुद्ध जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।