{"_id":"611554fd8ebc3e7c7936d0f2","slug":"accused-arrested-for-making-video-after-raping-girl-siddharthnagar-news-gkp405379530","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से दुष्कर्म के बाद वीडियो बनाने का आरोपित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से दुष्कर्म के बाद वीडियो बनाने का आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती से दुष्कर्म के बाद वीडियो बनाने का आरोपित गिरफ्तार
सिद्धार्थनगर। युवती से दुष्कर्म के बाद वीडियो बनाकर धमकी देने के मामले में फरार आरोपित को सदर थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह नगर के हायडिल तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने के बाद उसका चालान कर दिया गया।
तहरीर के अनुसार यह घटना मुंबई में हुई थी। यहां आने के बाद युवती की तहरीर पर केस दर्ज करके पुलिस मामले की जांच कर रही थी। कोतवाल सदर केडी सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने 15 दिन पूर्व शिकायती पत्र देकर बताया था कि वह मुंबई में गई थी। वहीं पर उसके गांव के एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। अब वह उसे धमकी दे रहा है।
पीड़िता की तहरीर पर आरोपित पर दुष्कर्म, आईटी एक्ट सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई थी। बृहस्पतिवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि वह हायडिल तिराहे के पास मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। उसके बाद आरोपित वाजिद को गिरफ्तार कर लिया।