फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Accusation of feeding a poisonous substance to a woman.

Siddharthnagar News: महिला को जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप

Sat, 20 Jun 2026 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 20 Jun 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Accusation of feeding a poisonous substance to a woman.
उसका बाजार। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को बृहस्पतिवार की रात जहरीला पदार्थ खिलाए जाने का मामला संज्ञान में आया है। महिला के पिता ने उसका पुलिस से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। आरोप लगाया कि उसकी पुत्री को उसके ससुराल वालों ने मारा-पीटा। जबरदस्ती जहरीला पदार्थ खिला दिया। इसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, हालांकि उक्त पीड़ित महिला खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस संबंध में एसओ संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस जिला अस्पताल गई थी, महिला की हालत स्थिर है। प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है, दोनों पक्ष को थाने पर बुलाया गया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed