{"_id":"6748bfa60d1ea415eb040b54","slug":"accountants-start-indefinite-strike-against-dismissal-of-district-head-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-128051-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जिलाध्यक्ष की बर्खास्तगी के खिलाफ लेखपालों ने शुरू की बेमियादी हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जिलाध्यक्ष की बर्खास्तगी के खिलाफ लेखपालों ने शुरू की बेमियादी हड़ताल
Fri, 29 Nov 2024 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 29 Nov 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले सभी तहसीलों में लेखपालों ने सरकारी कार्यों को बहिष्कार करके बृहस्पतिवार को धरना शुरू किया। उन्हाेंने संगठन के जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता के बर्खास्तगी को रद्द करने, नौगढ़ एवं शोहरतगढ़ तहसील में निलंबित किए गए लेखपालों की बहाल करने करने सहित अन्य मांग की है।
सदर तहसील परिसर में आयोजित धरने में तहसील संयोजक महेंद्र कुमार साहनी ने मांग की कि लेखपालों के खिलाफ हुई कार्रवाई पर पुर्नविचार किया जाए। शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार लेखपाल संघ ने बृहस्पतिवार को अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। बांसी प्रतिनिधि के अनुसार तहसील कार्यालय परिसर में लेखपालों ने धरना दिया। तहसील अध्यक्ष विनोद गौतम ने कहा कि लेखपाल संघ सभी मांग व समस्याओं का शासनादेश के अनुसार अनुपालन चाहता है। इटवा प्रतिनिधि के अनुसार तहसील परिसर में लेखपाल संघ के तहसील मंत्री नवीन कुमार चौधरी ने कहा कि जिलाध्यक्ष की बर्खास्तगी वापस लेने सहित नौ सूत्रीय मांगों को लेकर धरना शुरू किया गया है। डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार लेखपालों ने तहसील परिसर में धरना दिया।
सिद्धार्थनगर धरने में सह संयोजक विनय पांडेय, सुधीर कुमार भारद्वाज, बबिता सिंह, प्रभात सैनी, शोहरतगढ़ में तहसील अध्यक्ष आशीष संगम, सुनील सिंह, सुरेंद्र भारती, रवि प्रकाश, बांसी धरने में धरने में भानु प्रताप, अमरनाथ त्रिपाठी, अर्निका, उषा, रत्नाकर मिश्र, अनिल श्रीवास्तव और डुमरियागंज में तहसील अध्यक्ष रमेश चंद्र श्रीवास्तव, आयुष कुमार वैश्य, गंगोत्री प्रसाद पाण्डेय, सतीश चंद्र शुकला, देवेन्द्र साहू, दिग्विजय चौरसिया मौजूद थे।