{"_id":"57c1cb124f1c1bf638d4fc47","slug":"accountant-stuck-to-movement-work-stalled-talukas","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलन पर डटे रहे लेखपाल, तहसीलों काम ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलन पर डटे रहे लेखपाल, तहसीलों काम ठप
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 27 Aug 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
teacher protest
- फोटो : AmarUjala
सिद्धार्थनगर। लेखपाल संघ का छह सूत्रीय मांगों को लेकर धरना पांचवें दिन शनिवार को भी जारी रहा। आंदोलनरत लेखपालों का कहना था कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, कार्य बहिष्कार व धरना जारी रहेगा। इस दौरान लेखपालों ने वेतन विसंगतियां दूर करने सहित छह सूत्रीय मांगों को तय समय के भीतर पूरी करने की मांग की।
जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने आरोप लगाया कि सरकार लेखपालों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। इसे संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकरन गुप्ता ने वेतन विसंगतियाें को दूर करते हुए वेतन में वृद्धि की मांग की। लेखपाल के पदों पर चयन के लिए योग्यता स्नातक करने तथा पदनाम बदलकर उप राजस्व निरीक्षक करने की भी मांग की। उन्होंने 2005 के बाद नियुक्त लेखपालों को पेंशन देने, स्थानांतरण नीति में बदलाव करने की मांग भी की।
नौगढ़ तहसील अध्यक्ष कृष्ण भूषण दुबे, कोषाध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव, रामदेव, ने कहा कि मांगों को लेकर 29 अगस्त तक कार्य बहिष्कार कर धरना जारी रहेगा। इस दौरान देवानंद, दिनेश कुमार, महेन्द्र कुमार साहनी, दिलीप चौरसिया, रामसमुझ, विनय पांडेय, संजय कुमार, सुरेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।