फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   accident

कबाड़ से लदा ट्रक पलटा, दो लोग जख्मी

Sat, 15 Feb 2020 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
accident
त्रलिकपुर थाना क्षेत्र के सोहना कोहडौरा माग्र पर पलटी ट्रक - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
कबाड़ से लदा ट्रक पलटा, दो जख्मी
विज्ञापन

त्रिलोकपुर थानाक्षेत्र के सोहना-कोहड़ौरा के पास हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थानाक्षेत्र के सोहना-कोहड़ौरा मार्ग पर कोहडौरा स्थित पुल के पास शनिवार दोपहर चार बजे के करीब सोहना की ओर से आ रहा कबाड़ लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पुल के आगे खाई में पलट गया। हादसे में एक मजदूर का हाथ टूट गया और दूसरे को मामूली चोटें आईं हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर कबाड़ लदा ट्रक सोहना से बिस्कोहर के लिए जा रहा था। अभी वह कोहडौरा स्थित पुल के पास पहुंचा ही था कि स्टेयरिंग का पाइप फट गया। इससे अनियंत्रित होकर ट्रक पुल के आगे जाकर खाई में पलट गया। तेज आवाज पर आसपास के लोग मौके पहुंच गये और उसमें बैठे ड्राईवर और दो मजदूरों को बाहर निकाला। जिसमें फूलपुर गांव निवासी मजदूर शंकर (30) का हाथ टूट गया। जबकि दूसरे मजदूर देवीपुर गांव निवासी रामकेवल को मामूली चोट लगीं। दोनों घायलों को बिस्कोहर स्थित निजी अस्पताल लाया गया, जहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed