{"_id":"5d5d7cdc8ebc3e6c517447a3","slug":"accident-siddharthnagar-news-gkp3184676164","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
चिल्हिया थाना क्षेत्र के बजहा के टोला सेमरा के पास हुआ हादसा
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
कपिलवस्तु। चिल्हिया थाना क्षेत्र के बजहा गांव के टोला सेमरा के पास मंगलवार देर शाम तेज रफ्तार बाइक ने एक बुजुर्ग को चपेट में ले लिया। इस हादसे में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अगया खुर्द गांव के टोला मरवटिया दीगर निवासी सीताराम (60) मंगलवार रात घर से किसी काम से निकले थे। वह क्षेत्र के बजहा गांव के टोला सेमरा के पास पहुंचे थे कि तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गए। हादसे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ सभाशंकर यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम करवाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।