{"_id":"639b58351026a76b732030b1","slug":"accident-during-taken-selfie-siddharthnagar-news-gkp461024622","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सेल्फी लेने के दौरान किशोर ओवरब्रिज से नीचे गिरा, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सेल्फी लेने के दौरान किशोर ओवरब्रिज से नीचे गिरा, गंभीर
Fri, 16 Dec 2022 04:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 04:54 PM IST
सार
कपिलवस्तु कोतवाली के परसपुर गांव का निवासी अमर तिवारी (16) पुत्र शत्रुघ्न तिवारी बर्डपुर स्थित बुद्ध विद्या पीठ इंटर कॉलेज में कक्षा नौवीं का छात्र है। वह घर से बृहस्पतिवार को स्कूल पढ़ने आया था, इसी बीच क्लास में स्कूल बैग छोड़कर एक दोस्त के साथ बाइक से शहर के ओवरब्रिज पर सेल्फी लेने चला आया।
विज्ञापन
शहर के ओवर ब्रिज से गिरने के बाद घायल अमर तिवारी का इलाज करते चिकित्सक। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धार्थनगर शहर के एनएच ओवरब्रिज पर बृहस्पतिवार को सेल्फी लेने के दौरान किशोर नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने सिर में चोट लगने से गंभीर स्थिति होने के कारण मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
कपिलवस्तु कोतवाली के परसपुर गांव का निवासी अमर तिवारी (16) पुत्र शत्रुघ्न तिवारी बर्डपुर स्थित बुद्ध विद्या पीठ इंटर कॉलेज में कक्षा नौवीं का छात्र है। वह घर से बृहस्पतिवार को स्कूल पढ़ने आया था, इसी बीच क्लास में स्कूल बैग छोड़कर एक दोस्त के साथ बाइक से शहर के ओवरब्रिज पर सेल्फी लेने चला आया।
सेल्फी लेने के दौरान पीछे की तरफ नहीं देखने के कारण ओवरब्रिज से उसका पैर फिसल गया और वह 40 फीट नीचे खाई में गिर गया। जिससे उसके सिर समेत शरीर के विभिन्न अंगों में गंभीर चोटें लगी हैं और कोमा में चला गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
घायल किशोर के भाई हरिशंकर तिवारी ने बताया कि भाई को मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती है जहां उसकी हालत स्थिर है। सदर थानाध्यक्ष सतीश सिंह का कहना है कि घटना की सूचना है। कोई तहरीर नहीं मिली है।