फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Absent doctors, workers' salary will be deducted

अस्पतालों में गंदगी पर सीएमओ ने जताई नाराजगी

Mon, 12 Jul 2021 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Absent doctors, workers' salary will be deducted
अनुपस्थित चिकित्सकों, कर्मियों का कटेगा वेतन
विज्ञापन

अस्पतालों में गंदगी पर सीएमओ ने जताई नाराजगी
मरीजों की मिलने वाली सुविधाओं की जानी सच्चाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। चिकित्सकों और कर्मियों की उपस्थिति की हकीकत जानने के लिए सीएमओ ने सोमवार को दो अस्पतालों का निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित लोगों का वेतन काटने का निर्देश दिया, साथ ही गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। भविष्य में सफाई बेहतर नहीं मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संदीप चौधरी ने सोमवार को नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कंदवा बाजार का 9.45 बजे निरीक्षण किया। इस दौरान वार्ड ब्याय, स्वीपर कम चौकीदार उपस्थित मिले। शेष अन्य तैनात चिकित्सक और कर्मी अनुपस्थित पाए गए। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या जैसे बिंदुओं की जानकारी ली। गैरहाजिर लोगों के खिलाफ एक दिन का वेतन कटौती के निर्देश दिए। इसके बाद वह 9.45 बजे नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटहना का औचक निरीक्षण किया। यहां भी तैनाती के सापेक्ष शत-प्रतिशत उपस्थिति नहीं मिली। कड़ा रुख अपनाते हुए सीएमओ ने वेतन काटने की कार्रवाई की। उन्होंने बेहतर सफाई रखने, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं से लाभान्वित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएमओ को सौंपा 50 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर
कोविड-19 से बचाव के लिए एक संस्था की ओर से सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी को 50 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सौंपा गया। संस्था के सहायक प्रबंधक महेंद्र उपाध्याय, प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर कौशलेंद्र प्रताप सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. डीके चौधरी, डॉ. सौरभ चतुर्वेदी, डॉ. शेषभान गौतम, जनपद परामर्शदाता मातृत्व स्वास्थ्य प्रमोद कुमार संत भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरत 15 हजार, मिले 8548
कोरोना वैक्सीन को लेकर अभियान जारी है। वैक्सीन का डोज कम मिलने के कारण अभियान के रफ्तार पर ब्रेक लगता जा रहा है। जनपद के प्रतिदिन 15 हजार लक्ष्य के सापेक्ष छह से आठ हजार डोज ही मिल पा रहे है। ऐसे में अभियान को धक्का लगना स्वाभाविक है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सौरभ चतुर्वेदी ने बताया कि प्राप्त वैक्सीन डोज के आधार पर अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed