फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   abhiyaan start soon for go sanrakhsan

सिद्धार्थनगर: अभियान चलाकर संरक्षित किए जाएंगे छुट्टा पशु

Mon, 20 Feb 2023 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 20 Feb 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
abhiyaan start soon for go sanrakhsan
- डीएम ने 22 फरवरी को सभी ब्लॉक व नगर में अभियान चलाने के दिए निदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले के सभी ब्लॉकों एवं नगर निकायों में 22 फरवरी को अभियान चलाकर छुट्टा पशुओं को पकड़ गोशाला में संरक्षित करने का अभियान चलाया जाएगा। डीएम ने सभी तहसीलों के एसडीएम की निगरानी में बीडीओ एवं ईओ को सुबह छह बजे से शाम पांच बजे तक अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
सरकार के गो संरक्षण अभियान के तहत जिले में खेतों, सड़कों पर विचरण कर रहे निराश्रित गोवंश को पकड़कर गोशालाओं में संरक्षित करने का अभियान पूरे जनपद में चलाया जाएगा। गठित टीम निराश्रित, घुमंतू गोवंश को पकड़कर अपने नजदीकी गोशाला में पहुंचाएंगे। विकास विभाग, नगर निकाय विभाग, कृषि विभाग, राजस्व विभाग एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के आपसी समन्वय से यह अभियान संपन्न होना है।
विज्ञापन

जनपद स्तरीय अधिकारियों को प्रत्येक ब्लॉक के नोडल अधिकारी के रूप में भी नामित किया गया है। जिसमें नौगढ़ ब्लॉक में महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, बर्डपुर में जिला समाज कल्याण अधिकारी, उसका बाजार में जिला दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी, लोटन में जिला युवा कल्याण अधिकारी, जोगिया में भूमि संरक्षण अधिकारी, डुमरियागंज में बीएसए, भनवापुर में डीएसओ नोडल बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पूरे अभियान की मानिटरिंग के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी के कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। प्रभारी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरबी यादव व पशुधन प्रसार अधिकारी अरुण कुमार प्रजापति ने सभी को इस अभियान में भाग लेते निराश्रित गोवंश पकड़ गोशाला में संरक्षित करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed