{"_id":"69c96ddcc3d1453cee02d272","slug":"abandoned-bike-found-buried-in-bushes-police-took-it-into-custody-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-155765-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: झाड़ियों में दबी मिली लावारिस बाइक, पुलिस ने कब्जे में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: झाड़ियों में दबी मिली लावारिस बाइक, पुलिस ने कब्जे में लिया
Sun, 29 Mar 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
पथरा। क्षेत्र के टेढ़िया-बनगवा मार्ग पर नहर किनारे झाड़ियों में दबी एक लावारिस बाइक मिलने से इलाके में हलचल मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह बनगवा गांव का एक किसान खेत में काम करने गया था। इसी दौरान नहर की खाई में झाड़ियों के नीचे कुछ दबा नजर आया। पास जाकर देखने पर वहां एक बाइक थी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसके बाद किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पथरा पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को कब्जे में लेकर थाने ले गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि बाइक बिना नंबर की है। इसे लावारिस में दर्ज कर जांच की जा रही है।