फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   aanganwadi workers will aware to vote

मतदान को जागरूक करेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं

Wed, 01 Feb 2017 11:00 PM IST
सिद्धार्थनगर/ ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/ ब्यूरो Updated Wed, 01 Feb 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
aanganwadi workers will aware to vote
बर्डपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मतदाता जागरूकता को लेकर की बैठक। - फोटो : अमर उजाला
बर्डंपुर।आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की बैठक बुधवार को स्थानीय डाक बंगला परिसर में हुआ। इसमें संगठन के हितों की रक्षा पर जोर देते हुए मतदान के प्रति जागरूकता लाने के लिए अभियान चलाने की रूपरेखा बनाई गई।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश महामंत्री प्रभावती देवी ने कहा कि कार्यकर्ता लागतार सरकार की मंशा अनुरूप कार्य करते हैं। उसके बाद भी हमें अल्प मानदेय दिया जाता है, जिससे हमारे सामने आर्थिक तंगी की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है। ऐसे में हम सबको को संगठित रहना होगा, जिससे हम सरकार के ऊपर दबाव बना कर अपनी मांगे मनवा सकें। सभी नए पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र में अधिकार के लिए लडना होगा। किसी भी प्रकार का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बर्डपुर इकाई में संरक्षक सुनील कुमार दुबे, अध्यक्ष प्रतिमा देवी, कार्यवाहक अध्यक्ष शबाना बानो, महामंत्री विमला देवी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुसुम देवी, उपाध्यक्ष उर्मिला मिश्रा, उपमंत्री पुष्पांजलि, संगठन मंत्री मीना देवी तो संयुक्त मंत्री संजना दुबे को बनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश संयोजक मकबूल आलम, मिथिलेश पांडेय, किरन श्रीवास्तव, सरिता सिंह, पूनम त्रिपाठी, फूलमती, गंगोत्री देवी, सरोज, नौशाबा परबीन, लक्ष्मी, उर्मिला मिश्रा, संजना, विमला देवी, सत्यभामा मिश्रा, सीमा देवी, कांती, धुपावती आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed