फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Adhar puts 'future' of Nepali students in between balance in Gorakhpur

गोरखपुरः आधार ने अधर में डाला नेपाली छात्रों का ‘भविष्य’, हल तलाशने में जुटे अधिकारी

Mon, 07 Sep 2020 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संतोष श्रीवास्तव, सिद्धार्थनगर
संतोष श्रीवास्तव, सिद्धार्थनगर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 07 Sep 2020 02:50 AM IST
विज्ञापन
Adhar puts 'future' of Nepali students in between balance in Gorakhpur
demo pic - फोटो : amar ujala

जिले में प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में नेपाल के छात्र माध्यमिक विद्यालयों में दाखिला लेते हैं। इस बार भी करीब 10 हजार ऐसे छात्र हैं। लेकिन माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा नौवीं और 11वीं में नामांकन के समय आधार कार्ड की छायाप्रति जमा करना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में नेपाल के विद्यार्थियों के समक्ष संकट खड़ा हो गया है।

विज्ञापन


नेपाल के पहाड़ी इलाकों में उच्च स्तरीय शिक्षा की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। इस कारण वहां आठवीं तक पढ़ने के बाद छात्र अच्छी शिक्षा हासिल करने के लिए भारत का रुख करते हैं। जिले के माध्यमिक स्कूलों में बड़ी संख्या में ऐसे छात्र पहुंचते हैं। स्थानीय पता दर्शाने के लिए संबंधित छात्र भारतीय क्षेत्र में निवास करने वाले रिश्तेदार, परिचितों का पता दर्ज कराते थे।
विज्ञापन


जिले में बार्डर से सटे किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ठोठरी, नेहरू इंटर कालेज ककरहवा, शिवाजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुड़ली पननी, गांधी आदर्श विद्यालय बढ़नी, शिवपति इंटर कालेज शोहरतगढ़, नेङरू उच्चतर माध्यमिक विद्याय औदही कला, आर्य कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बढ़नी, ब्रजेश्वरी इंटर कालेज घरूआर, स्वतंत्रता सेनानी उच्चतर माध्यमिक ढेबरूआ, जनता इंटर कालेज बनियाडीह, बुद्ध विद्यापीठ इंटर कालेज बर्डपुर, स्व. रामादेवी कौशल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहाना, पंडित भागीरथी सूर्यनाथ तिवारी इंटर कालेज ककरहवा के अलावा अन्य कालेज ऐसे में नेपाली छात्र-छात्राएं हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए पहले कक्षा नौ और 11 में प्रवेश लेना पड़ता है। इन कक्षाओं में रजिस्ट्रेशन के बाद ही बोर्ड परीक्षा में शामिल हो पाते हैं।

अब सभी छात्र-छात्राओं को आधार कार्ड की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य कर दिया गया है। इस निर्णय से कक्षा नौ और 11 में प्रवेश के लिए पंजीयन कराने की कतार में खड़े लगभग 10 हजार नेपाली छात्र-छात्राएं दर-दर की ठोकर खाने को विवश हैं।


नेपाल से सटे इस जनपद के कई कालेजों में अध्ययन के लिए रजिस्ट्रेशन फार्म में आधार कार्ड की अनिवार्यता से नेपाल के छात्र-छात्राओं को दिक्कत होने की बात संज्ञान में आई है। इस संबंध माध्यमिक शिक्षा परिषद से मार्गदर्शन मांगा गया है।
-अवधेश नारायन मौर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक सिद्धार्थनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed