{"_id":"5df126338ebc3e87d2174738","slug":"a-youth-died-in-road-accident-siddharthnagar-news-gkp3328916117","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
उसका थाना क्षेत्र के महुआ गांव के पास हुआ हादसा
उसका पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
सोहांस। उसका थाना क्षेत्र के उसका-सोहांस मार्ग पर स्थित महुआ गांव के पास मंगलवार की देर शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लोटन कोतवाली क्षेत्र के कौलपुरग्रांट मैनहवां के टोला निबिहवा गांव निवासी गंगराम (35) पुत्र हरिहर राजभर मंगलवार की शाम को किसी काम से सोहांस बाजार गया हुआ था। बताया जा रहा है कि देर शाम घर न वापस होने पर बहुत खोजबीन की गई लेकिन वह नहीं मिला। बुधवार की सुबह उसका-सोहांस मार्ग पर स्थित महुआ गांव के पास लोग नदी की ओर निकले थे। इस दौरान बाइक के साथ लाश देखी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसके बाद शव की शिनाख्त गंगराम के रूप में की। मामले की जानकारी मिलने के बाद उसका पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की सूचना पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में थानाध्यक्ष उसका बाजार अंजनी कुमार राय ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
बाइक की टक्कर से किशोरी जख्मी
लोटन। कोतवाली क्षेत्र के बगहीडीह गांव में बुधवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक किशोरी जख्मी हो गई। उसे लोटन सीएचसी पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। क्षेत्र के कनवनिया गांव निवासी पूजा (15) पुत्री महंथ बुधवार को किसी काम से घर निकली थी। बताया जा रहा है कि लोटन ठोठरी मार्ग पर स्थित बगहीडीह गांव के पास उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। आसपास के लोगों ने लोटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
मुंबई कमाने गए युवक की मौत
पकड़ी बाजार। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र की ग्रामसभा भैसहवा निवासी सांवला प्रसाद (45) की मौत मंगलवार की शाम महाराष्ट्र के रत्नागिरी में हो गई। बताया जाता है कि वह कुछ दिन पूर्व ही मुंबई कमाने गए थे। मंगलवार की शाम ट्रक से कुछ माल उतार रहे थे। इसी दौरान उनके ऊपर सामान गिर गया। इससे उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत की सूचना पर पत्नी कलावती का रो-रो कर बुरा हाल है। रोते-रोते वह बेसुध हो जा रही है। सूचना पर अपना दल के शिवचंद भारती, राजेंद्र गौतम, अमरेंद्र चौधरी, सोनू, राजेश अग्रहरी, शरन यादव आदि लोगों ने पहुंचकर ढांढस बंधाया है। बताया जाता है कि परिजन शव को लाने के लिए गांव से निकल चुके हैं।
बाइक की टक्कर से वृद्ध जख्मी, गंभीर
इटवा। थाना क्षेत्र के इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर स्थित रगड़गंज बाजार में बुधवार को बाइक की टक्कर से 60 वर्षीय वृद्ध घायल हो गया। घायलावस्था में उसे सीएचसी इटवा लाया गया, जहां हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। क्षेत्र के पचमरी निवासी शिवपूजन (60) गांव से आवश्यक खरीददारी के लिए रगड़गंज बाजार आए थे। बताया जा रहा है कि अभी वह दुकान पर जा रहे थे कि डुमरियागंज की तरफ से आ रहे बाइक सवार व ढेबरुआ थाना क्षेत्र के कठेला कोठी गांव निवासी महबूब आलम ने टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गए। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष इटवा सत्येन्द्र कुंवर का कहना है कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।