{"_id":"628e7269664c641bfa18bd6d","slug":"a-youth-died-in-accident-siddharthnagar-news-gkp438137234","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत
सदर थाना क्षेत्र के मधुबेलिया गांव के पास हुआ हादसा
पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के नौगढ़-बर्डपुर मार्ग स्थित मधुबेनिया के पास बुधवार को ट्रक ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी जान चली गई। पुलिस ने ट्रक सहित चालक को पकड़ लिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।
चिल्हिया थाना क्षेत्र के साहा गांव निवासी अर्पित उर्फ नेपाली (18) पुत्र संतू बाइक से बर्डपुर की ओर किसी रिश्तेदारी में गए थे। बताया जा रहा है कि वह बुधवार को घर लौट रहे थे। नौगढ़-बर्डपुर एनएच पर स्थित मधुबेनिया के पास ट्रक बाइक रौंदते हुए निकल गया। इस हादसे में अर्पित की जान चली गई। वहीं, चौराहे के लोगों ने ट्रक को रोक कर पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ट्रक सहित चालक को थाने ले आई। पुलिस ने लिखा-पढ़ी करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मौत की खबर मिलने के बाद से अर्पित के परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में कोतवाल सदर तहसीलदार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे। ट्रक और चालक कब्जे में है। केस दर्ज करके उचित कार्रवाई की जाएगी।
पिता के अरमानों पर फिरा पानी
धेंसा। अर्पित तीन बड़ी बहनों व दो भाइयों के बीच सबसे छोटा था। होनहार व परिवार के जिम्मेदार लड़के की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। साहा निवासी अर्पित उर्फ नेपाली की सड़क दुर्घटना में मौत की खबर मिलने के बाद से घर में चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि वह मधुबेनिया के पास मधुकरपुर निमंत्रण में गया था। वहीं से अपनी रिश्तेदार को बाइक से मधुबेनिया चौराहे पर छोड़ने आया था। रिश्तेदार महिला को छोड़कर वह जैसे ही सड़क पार कर रहा था। इसी बीच पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। पुलिस से सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया। पिता अभी कुछ दिन पहले ही गुवाहाटी कमाने के लिए गए हैं। वहीं, गांव के अधिकांश लोग जानकारी मिलने के बाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए थे।