{"_id":"6543e69e50cb89819500650a","slug":"a-youth-body-found-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-7624-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, सड़क के किनारे मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, सड़क के किनारे मिली लाश
Thu, 02 Nov 2023 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 02 Nov 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के गनवरिया बुजुर्ग का रहने वाला
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर-सिंगार जोत मार्ग पर शाम चार बजे मन्नीजोत चौराहे से आगे 35 वर्षीय युवक की लाश मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के शाहपुर-सिंगार जोत मार्ग पर शाम लगभग चार बजे मन्नीजोत चौराहे से आगे चौराहे पर सड़क के किनारे एक युवक की लाश मिली। सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। शव की पहचान गनवरिया बुजुर्ग गांव निवासी सहदेव (35) पुत्र सुंदर के रूप में हुई है। उसे जीवित समझकर स्थानीय लोग लेकर अस्पताल चले गए थे।
इस मामले की सूचना पर पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया पहुंचकर शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है। युवक की मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सामने आएगा। मृतक सहदेव शादीशुदा था।
विज्ञापन
मृतक सहदेव की पत्नी जगपाती ने बताया कि डुमरियागंज दवा लेने गए थे। लौटते समय मन्नीजोत से आगे कीचड़ में गिरने की उनकी सूचना आई। सूचना पर पहुंचकर हम लोग उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया ले गए। वहां देखते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस संंबंध में एसओ त्रिलोकपुर चंदन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।