फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   A young man was murdered in Nepal due to illicit relationship.

Siddharthnagar News: अवैध संबंध में हुई थी नेपाल में युवक की हत्या, दो गिरफ्तार

Fri, 23 Feb 2024 10:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 23 Feb 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
A young man was murdered in Nepal due to illicit relationship.
सिद्धार्थनगर। सीमा से सटे नेपाल के पिपरी गांव में युवक की सिर काटकर हुई सनसनी फैला देने वाले हत्याकांड का पुलिस ने बृहस्पतिवार देर शाम खुलासा कर दिया। अवैध संबंध में फावड़े से काटकर हत्या करने और शव जलाने की कोशिश करने का पुलिस ने दावा है। हत्याकांड में शामिल एक महिला और पुरुष सहित दो आरोपियों को दबोच कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। युवक का गायब सिर अभी भी पुलिस बरामद नहीं कर पाई है।
विज्ञापन


नेपाल पुलिस उपाधीक्षक हरि बहादुर वली ने बृहस्पतिवार को बताया कि हत्या के आरोप में स्थानीय पुष्पादेवी उर्फ गुड़िया उपाध्याय और श्याम कुमार उपाध्याय को गिरफ्तार किया गया है। महिला से अवैध संबंध के चलते युवक की हत्या कर दिया था। इसके बाद उसे जलाने का प्रयास किया था। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, फावड़ा समेत घरेलू हथियार बरामद कर लिए हैं। कहा कि घटना की जांच तेज कर दी गई है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। अभी तक मृतक का सिर नहीं मिला है। गिरफ्तार विवाहिता और मृतक के बीच अवैध रिश्ता था और उसी रिश्ते के चलते यह घटना हुई है। महिला की शादी भलवारी मृतक के गांव में हुई थी और पिपरी मायका है। महिला का पति विदेश में है। मृतक कुर्मी के परिवार में उसकी पत्नी और एक बच्चा है। पुलिस ने बताया कि घटना सुनियोजित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed