फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   A woman from Siddharthnagar killed her husband with help of her lover

इंदौर के बाद यूपी के सिद्धार्थनगर की 'सोनम': प्रेमी संग मिलकर पति का कत्ल, बलरामपुर में फेंका शव; पढ़ें खुलासा

Tue, 10 Jun 2025 08:59 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 10 Jun 2025 08:59 PM IST
सार

महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसका शव बलरामपुर में फेंका। पुलिस ने छानबीन के बाद मामले का खुलासा किया है।

विज्ञापन
A woman from Siddharthnagar killed her husband with help of her lover
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

आए दिन प्रेमी के साथ मिलकर महिला द्वारा पति की हत्या करने के मामले सामने आ रहे हैं। मध्य प्रदेश के इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के बाद अब उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसका शव बलरामपुर में फेंक दिया।

विज्ञापन

मामला सिद्धार्थनगर के ढेबरुआ थानाक्षेत्र का है। पुलिस की जांच में पता चला है कि महिला पति को बलरामपुर ले गई और वहां नशीला पदार्थ खिलाकर प्रेमी की मदद से उसे पुल से राप्ती नदी में फेंक दिया था। महिला की निशानदेही पर मंगलवार को पुलिस ने नदी से लाश बरामद की। महिला और उसके प्रेमी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंदौर की सोनम और राजा रघुवंशी का मामला सुर्खियों में है। इसी बीच सिद्धार्थनगर में सामने आए ऐसे ही मामले ने सनसनी फैला दी है। ढेबरुआ एसएचओ गौरव कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र की रेकहट ग्राम पंचायत के नजरगढ़वा की रहने वाली संगीता ने दो जून को पति कन्नन (48) की गुमशुदगी की तहरीर दी थी।

विज्ञापन

जांच में पता चला कि संगीता ही पति को लेकर घर से कहीं गई थी। इसके बाद सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने कबूल किया कि बलरामपुर के ललिया थानाक्षेत्र के धर्मपुर निवासी प्रेमी अनिल शुक्ला उर्फ विवेक के साथ कन्नन को ले गई थी।

पुलिस के मुताबिक, संगीता ने बताया कि नशीला पदार्थ खिलाकर दोनों ने कन्नन को ललिया रोड स्थित पुल से राप्ती नदी में फेंक दिया था। संगीता की निशानदेही पर मंगलवार को पुलिस ने पुल से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे बलरामपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र के सेमरहना गांव के पास नदी से कन्नन की लाश बरामद की।

शव पुराना होने के कारण कंकाल में तब्दील हो चुका था, कपड़े के आधार पहचान हुई। संगीता और अनिल शुक्ला को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें- Sonam Raghuvanshi: कभी लेटती तो कभी बैठकर रोती, नींद ली, चाय-बिस्किट भी खाए; वन स्टाप सेंटर में सोनम के 14 घंटे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed