फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   a woman dead body found

फंदे से लटकती मिली विवाहिता की लाश

Fri, 16 Aug 2019 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
a woman dead body found
फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश
विज्ञापन

विवाहिता के पिता की तहरीर पर पति व ननद पर दहेज हत्या का केस
दो माह पूर्व हुई थी युवती की शादी
अमर उजाला ब्यूरो
बांसी। कोतवाली क्षेत्र के धुसहा गांव में गुरुवार की दोपहर एक विवाहिता की संदिग्ध हाल में फंदे से लटकती हुई लाश मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति व ननद के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

गोल्हौरा थाना क्षेत्र के गोठवा गांव निवासी अंबिका प्रसाद तिवारी ने बेटी संगीता (24) की शादी बांसी कोतवाली क्षेत्र के धुसहा गांव निवासी संतोष मिश्रा के साथ 13 जून 2019 को हुई थी। गुरुवार दोपहर दो बजे संगीता की लाश कमरे में फंदे से लटकती हुई पाई गई। इसकी सूचना पाते ही एसआई रविकांत मणि त्रिपाठी, विजय प्रताप व सुरेंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल का मुआयना एसडीएम बांसी प्रबुद्ध सिंह व सीओ नईम खान मंसूरी ने भी किया। एसडीएम बांसी की मौजूदगी में लाश का पंचनामा किया गया और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। विवाहिता के पिता अंबिका प्रसाद तिवारी ने थाना कोतवाली बांसी में तहरीर देकर दहेज के लिए बेटी की हत्या कर देने का आरोप लगाया। मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति संतोष और ननद के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ नईम खान मंसूरी ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है व मामले की विवेचना वह स्वयं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed