फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   A woman and a minor were arrested in a case of culpable homicide

Siddharthnagar News: गैर इरादतन हत्या के केस में एक महिला व नाबालिग पकड़े गए

Sun, 27 Jul 2025 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
A woman and a minor were arrested in a case of culpable homicide
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में जमीन विवाद में हुई मारपीट में घायल वृद्ध की अस्पताल मौत हो गई थी।
इस मारपीट व गैर इरादतन हत्या में शामिल फरार एक महिला व नाबालिग को इनके गांव से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
चिल्हिया एसओ राम देव ने बताया कि 19 जुलाई को पकड़ी में दो पक्षों में जमीन विवाद को लेकर मारपीट हो गई थी। इसमें दोनों पक्षों के दो-दो लोग घायल हो गए थे।
दोनों पक्ष एक-दूसरे के पड़ोसी हैं। एक पक्ष निर्माण करवा रहा था, जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया था। उसके बाद कहासुनी के बाद मामला मारपीट में बदल गया था।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल काॅलेज इलाज के लिए भेज दिया था। दोनों पक्षों की तहरीर पर चार-चार लोगों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मारपीट में घायल एक पक्ष के दयाशंकर उपाध्याय गंभीर रूप से घायल थे। इनका इलाज लखनऊ के एक अस्पताल में चल रहा था।
22 जुलाई को इनकी मौत हो गई। दयाशंकर उपाध्याय की मौत पर मारपीट के मुकदमे में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी।
शनिवार को आरोपी प्रमिला और नाबालिग पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया। इस मामले दो लोग पहले जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed