फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   A two-member investigation team recorded the statement of the victim and a nurse.

Siddharthnagar News: दो सदस्यीय जांच टीम ने पीड़ित व एक नर्स का बयान दर्ज किया

Wed, 29 Jan 2025 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
A two-member investigation team recorded the statement of the victim and a nurse.
-अमर उजाला खबर का हुआ असर, टीम ने शुरू की जांच, , तीन स्टाफ नर्स को जिला मुख्यालय बुलाया
विज्ञापन

- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी

शोहरतगढ़। सीएचसी शोहरतगढ़ में एक गर्भवती के उपचार में लापरवाही बरतने के मामले में दो सदस्यीय जांच टीम ने मंगलवार को सीएचसी पहुंच कर नर्स और पीड़ित महिला का बयान दर्ज किया। दो स्टाफ नर्स व वार्ड आया को बयान के लिए बुधवार को सीएमओ कार्यालय बुलाया गया है।

शोहरतगढ़ कस्बे के गड़ाकुल निवासी रेखा ने डीएम डाॅ. राजा गणपति आर. से शिकायत कर बताया कि उनकी बहू मालती गर्भवती थी। 14 जनवरी को पीड़ा होने के बाद सीएचसी लेकर गई। जहां दोपहर एक बजे बहू का नार्मल बच्चा हुआ। किसी कारण से बहू का खून गिरना बंद नहीं हो रहा था। इसको लेकर प्रसव कक्ष में तैनात नर्स को जानकारी दी। नर्स द्वारा कहा गया कि अभी ठीक हो जाएगा। शाम तक जब खून गिरना नहीं बंद हुआ तो पुनः नर्स को जानकारी दी कि चिकित्सक से दिखा दो, लेकिन उसने कोई जानकारी चिकित्सक को नहीं दी। 10 बजे रात में जब उसकी तबीयत बहुत खराब हो गई। तब उसे रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला मेडिकल काॅलेज से उसे गोरखपुर भेजा गया। किसी तरह फिर जिला मुख्यालय मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड करवाया तो बताया कि प्रसव के दौरान झिल्ली फट जाने से खून गिर रहा था। चिकित्सक ने टांका लगाकर ठीक किया। किसी तरह व्यवस्था कर खून चढ़वाया। तब बहू की जान बच पाई। शिकायत के आधार पर डीएम ने एसीएमओ डाॅ. बीएन चतुर्वेदी व डाॅ. शेषभान गौतम की दो सदस्यीय जांच टीम गठित कर जांच करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्देश के आधार पर जांच टीम ने स्टाफ नर्स नीलम व पीड़िता का बयान दर्ज किया है। स्टाफ नर्स मधु समीदा, नीलम और वार्ड आया शांति को बयान के लिए सीएमओ कार्यालय बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed