{"_id":"66773c9e2ab86928080a2595","slug":"a-trolley-loaded-with-wood-going-to-nepal-was-caught-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-119523-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नेपाल जा रही लकड़ी लदी ट्रॉली पकड़ायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नेपाल जा रही लकड़ी लदी ट्रॉली पकड़ायी
Sun, 23 Jun 2024 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 23 Jun 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी पकरीहवा और वन विभाग के संयुक्त गश्ती दल ने अवैध लकड़ी से लदी ट्रैक्टर के साथ एक संदिग्ध को पकड़ा। जांच में पता चला कि लड़की नेपाल जा रही थी। वन विभाग ने लकड़ी को कब्जे में ले लिया है। गश्ती दल ने ट्रैक्टर को रोककर चालक से पूछताछ की। जिसमें ज्ञात हुआ कि पप्पू निवासी आतरी शोहरतगढ़ ट्रैक्टर-ट्रॉली से शीशम की लकड़ी 13 नग को अवैध तरीके से ले जा रहा था। पकड़े गए आरोपी सहित लकड़ियों को जब्त कर वन विभाग नौगढ़ रेंज को सुपुर्द किया गया है।