फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   A teenage girl drowned at Horilapur ghat, her body was trapped in a net.

Siddharthnagar News: होरिलापुर घाट पर डूबी किशोरी थी जाल में फंसी लाश

Tue, 16 Jul 2024 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 16 Jul 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
A teenage girl drowned at Horilapur ghat, her body was trapped in a net.
- घटना स्थल से लगभग 25 किलोमीटर दूर मिली लाश
विज्ञापन


- शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

- उसका थाना क्षेत्र के बूढ़ी राप्ती नदी के चौबाहे पुल के पास मिली थी लाश

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। उसका थाना क्षेत्र के चौबाहे पुल के पास बूढ़ी राप्ती नदी में मिले किशोरी के शव की पहचान हो गई है। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के होरिलापुर घाट पर 12 जुलाई को डूबी किशोरी के रूप में परिवार के लोगों ने पहचान की है। घटना स्थल से तकरीबन 25 किलोमीटर दूरी पर लाश मिली है। पुलिस ने पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्षेत्र के होरिलापुर गांव निवासी करिश्मा (17) पुत्र विनोद 12 जुलाई की शाम को गांव के बगल से गुजरने वाली बूढ़ी राप्ती नदी के होरिलापुर घाट में डूब गई। पुल के पास उसका दुपट्टा और चप्पल मिला था। इस पर प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि लड़की ने नदी में छलांग लगा दिया है। मिश्रौलिया पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश में लगी थी। इसी बीच 14 जुलाई को उसका थाना क्षेत्र के बूढ़ी राप्ती के चौबाहे पुल के पास मछली पकड़ने के लिए लोगों ने जाल फेंका, जाल में मछली के बजाय लाश मिली।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को बाहर निकाला और पहचान में जुटी। मामले की जानकारी मिलने के बाद कश्मिा के पिता और मां पीएम हाउस पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान बेटी के रूप में की। इसके बाद पंचनामा करके पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना स्थल से लाश मिलने की दूरी लगभग 25 किलोमीटर बताई जा रही है। इस संबंध में एसओ उसका चंदन कुमार ने बताया कि लाश की पहचान हो गई है। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed