{"_id":"5d485f2f8ebc3e6d243bcbbb","slug":"a-student-was-dead-body-found-in-river-siddharthnagar-news-gkp3166374200","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षा तीन के छात्र की बूढ़ी राप्ती नदी में मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षा तीन के छात्र की बूढ़ी राप्ती नदी में मिली लाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 61
कक्षा तीन के छात्र की बूढ़ी राप्ती में उतराती मिली लाश
जोगिया कोतवाली क्षेत्र के नरकटहा गांव का रहनेवाला था विशाल
पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौंपा गया
अमर उजाला ब्यूरो
जोगिया। कोतवाली क्षेत्र के नरकटहा गांव के निकट राप्ती नदी में सोमवार सुबह कक्षा तीन के छात्र की उतराती हुई लाश मिली। शव का पंचनामा करके उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
क्षेत्र के नरकटहा गांव निवासी विशाल (10) पुत्र ज्ञानदास गांव के एक किलोमीटर दूर सतवाढ़ी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन में पढ़ता था। बताया जा रहा है कि रविवार शाम वह घर से निकला था। इसके बाद गांव के बगल से गुजरने वाली बूढ़ी राप्ती नदी के पास गया और डूब गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। सोमवार की सुबह गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर सतवाढ़ी गांव के पास लोगों ने नदी में उतराती हुई लाश देखी। स्थानीय लोगों ने शव को बाहर निकाला। शव की शिनाख्त विशाल के रूप में की गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों के अनुरोध पर उन्हें सुपुर्द कर दिया। एसओ जोगिया रामदरश आर्य ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर गए थे। परिजनों के अनुरोध पर शव का पंचनामा करके सुपुर्द कर दिया गया है।