{"_id":"682382fcb74b717be60327d2","slug":"a-reward-of-rs-25000-each-has-been-announced-on-three-people-including-the-former-district-manager-of-pcf-siddharthnagar-news-c-7-1-gkp1039-935274-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पीसीएफ के पूर्व जिला प्रबंधक समेत तीन पर 25-25 हजार का इनाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पीसीएफ के पूर्व जिला प्रबंधक समेत तीन पर 25-25 हजार का इनाम घोषित
विज्ञापन
- धान खरीद घोटाले में बर्खास्त किए जा चुके है पीसीएफ के पूर्व जिला प्रबंधक, एक क्रय केंद्र प्रभारी और अकाउंटेंट पर भी इनाम
- अब तक छह क्रय केंद्र प्रभारी और एक परिवहन ठेकेदार की हो चुकी है गिरफ्तारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। 16 करोड़ रुपये से अधिक के धान खरीद घोटाले में पीसीएफ के पूर्व जिला प्रबंधक अमित कुमार चौधरी, एक क्रय केंद्र प्रभारी और अकाउंटेंट के खिलाफ पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इससे पहले पूर्व प्रबंधक को शासन स्तर से बर्खास्त किया जा चुका है और मामले की जांच पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) को सौंपी गई है। एसआईटी के अलावा अन्य टीमें भी जांच कर रहीं हैं। इस मामले में छह क्रय केंद्र प्रभारियों और एक परिवहन ठेकेदार की पूर्व में ही गिरफ्तारी हो चुकी है।
जिले में वर्ष 2023-2024 में धान खरीद में 16 करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला सामने आया था। इस मामले में पीसीएफ के क्षेत्रीय प्रबंधक ने जिला प्रबंधक अमित कुमार चौधरी और एक अन्य पर केस दर्ज करवाया था। जांच आगे बढ़ी तो डीआईजी बस्ती ने मामले को संज्ञान में लेते हुए एसआईटी गठित की। मुख्य आरोपी केस दर्ज होने के बाद से भागा हुआ है। वहीं, छह क्रय केंद्र प्रभारी और एक परिवहन ठेकेदार को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है।
वहीं, इस घोटाले में फंसे पीसीएफ के पूर्व जिला प्रबंधक अमित कुमार चौधरी को बर्खास्त किया जा चुका है। शासन स्तर से कार्रवाई पूरी होते ही पुलिस प्रशासन ने शिकंजा कसते हुए पूर्व प्रबंधक अमित कुमार चौधरी, क्रय केंद प्रभारी शुभम और अकाउंटेंट उमानंद उपाध्याय के खिलाफ 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इनकी गिरफ्तारी के लिए एसआईटी के अलावा अन्य टीमें भी लग गईं हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही टीम कुछ लोगों को उठा सकती है।
विज्ञापन
00
खातों की चल रही जांच
पीसीएफ के खाते से कितनी रकम कहां-कहां भेजीं गई एसआईटी इसकी जांच कर रही है। इसमें परिवहन ठेकेदार के साथ ही विभागीय लोगों पर नजर है कि उनके खाते में रकम तो नहीं भेजी गई है। बताया जा रहा है कि जांच में लगी एसआईटी को कुछ संदिग्ध खाते मिले हैं, जिनकी जांच में बड़ा खुलासा हो सकता है। सूत्रों का कहना है कि किसी पीसीएफ के खाते से विभागीय अधिकारी-कर्मचारी के खाते में रकम नहीं भेजी जा सकती। बताया जा रहा है कि विभाग से जुड़े लोगों के रिश्तेदारों और करीबियों के खाते में रुपये भेज दिए गए। भेजी गई रकम और बैंक खाते के जरिये एसआईटी इस प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों तक पहुंचने में जुटी है।
-- -
धान खरीद घोटाले के मुख्य आरोपी पीसीएफ के पूर्व जिला प्रबंधक सहित तीन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- डॉ. अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक