{"_id":"6504a41d6386362f5a0bd844","slug":"a-person-who-went-fishing-died-by-drowning-in-a-pond-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-4749-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मछली पकड़ने गए व्यक्ति की पोखरे में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मछली पकड़ने गए व्यक्ति की पोखरे में डूबकर मौत
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बांसी कोतवाली क्षेत्र के बलुआ गांव में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बांसी कोतवाली क्षेत्र के बलुआ गांव में शुक्रवार को मछली पकड़ऩे गए अधेड़ की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बांसी कस्बे के निराला नगर वार्ड निवासी गुड्डू निषाद (45) अपने कुछ साथियों के साथ सुबह दस बजे बलुआ गांव के एक पोखरे में मछली पकड़ने गया था। पोखरे में जाल डालने के बाद गुड्डू पोखरे में लापता हो गया। लोगों का कहना है कि पोखरे में जलकुंभी अधिक होने के कारण वह वह फंसकर गहरे पानी में चला गया। घंटों तलाश करने के बाद शाम चार बजे मिलने पर गुड्डू को जब बाहर निकाला गया तो उसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना की जानकारी होने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे मोहल्ले के लोग शोकाकुल है। मृतक गुड्डू के भाई झिनकू ने कोतवाली में भाई के मछली पकड़ने के दौरान डूबने से मौत होने कीतहरीर कोतवाली में दी है। इस संबंध में कोतवाल बांसी अनुज सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।