फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   A notice was pasted after the announcement, search for the accused of rape

Siddharthnagar News: मुनादी कर चस्पा किया नोटिस दुष्कर्म के आरोपी की तलाश

Tue, 31 Mar 2026 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
A notice was pasted after the announcement, search for the accused of rape
देवरिया। कोतवाली थाना में दर्ज गंभीर धाराओं के मामले में फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए न्यायालय के आदेश पर मुनादी कराई और नोटिस चस्पा किया। इस कार्रवाई से गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 249/2024, धारा 354ख, 376, 504, 506 व 406 भादवि से संबंधित मामले में आरोपी मणि शंकर मद्धेशिया निवासी सोहर थाना गुठनी जनपद सिवान (बिहार) अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा है। न्यायालय द्वारा आरोपी के विरुद्ध धारा 82 सीआरपीसी के तहत उद्घोषणा जारी की गई है। इसके अनुपालन में पुलिस टीम ने आरोपी के घर पहुंचकर नोटिस चस्पा किया और आसपास के सार्वजनिक स्थानों पर भी नोटिस लगाया।
विज्ञापन

इस दौरान निरीक्षक विज्ञान कर सिंह, कांस्टेबल अविनाश कुमार सिंह व महिला कांस्टेबल अंजनी श्रीनिवास की मौजूदगी में ढोल-नगाड़ा बजाकर मुनादी कराई गई, ताकि आरोपी को शीघ्र न्यायालय में उपस्थित होने की चेतावनी दी जा सके। पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे गांव में चर्चा का माहौल है और लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed