{"_id":"6a3d6f77350acecb6802a34b","slug":"a-middle-aged-man-died-of-electrocution-while-preparing-for-roof-castinga-middle-aged-man-died-of-electrocution-while-preparing-for-roof-casting-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-160334-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: छत ढलाई की तैयारी के बीच अधेड़ की करंट से माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: छत ढलाई की तैयारी के बीच अधेड़ की करंट से माैत
Thu, 25 Jun 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
औराताल। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के कुड़ी गांव में बृहस्पतिवार दोपहर मकान निर्माण के दौरान एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन से सरिया काटते समय मकान मालिक अब्दुल बारी (52) की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। छत ढलाई के बीच हुए इस दुर्घटना से परिवार और गांव में मातम छा गया है।
घर का मुखिया खोने के बाद पत्नी और बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि जिस मशीन से सरिया काट रहा था, उसी में करंट उतर गया, जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने घटना के संबंध में पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी है।
जानकारी के अनुसार, कुड़ी गांव निवासी अब्दुल बारी (52) अपने नए मकान का निर्माण करा रहा था। बताया जा रहा है कि छत की ढलाई होने वाली थी। इसकी तैयारी चल रही थी। दोपहर करीब 12 बजे वह निर्माण कार्य के लिए खुद सरिया काटने जा रहा था। इसी दौरान कटर मशीन में करंट उतर आया और मशीन के संपर्क में आते ही उसे जोरदार झटका लगा। आसपास मौजूद लोग और परिजन आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर चले आए। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
इस संबंध में थानाध्यक्ष डुमरियागंज श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि किस प्रकार की कोई सूचना नहीं मिली है। अगर कोई सूचना मिलती है उचित विधिक कार्रवाई की जाएगी।