फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   a man was died in Nafpur

नागपुर में युवक की मौत, शव घर पहुंचने पर मचा कोहराम

Fri, 25 Mar 2022 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
a man was died in Nafpur
नागपुर में युवक की मौत, शव घर पहुंचने पर मचा कोहराम
विज्ञापन

- चिल्हिया क्षेत्र के परसिया गांव के युवक की मारपीट में हो गई थी मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। चिल्हिया क्षेत्र के परसिया गांव निवासी युवक की महाराष्ट्र के नागपुर में बुधवार रात मारपीट में मौत हो गई थी। शुक्रवार सुबह शव घर पर पहुंचा तो मृतक के बच्चों को रोता देख सभी की आंखें नम हो गईं।

क्षेत्र के परसिया निवासी सलिराम (31) महाराष्ट्र के नागपुर शहर के बथौड़ा क्षेत्र में किराए के कमरे में रहता था। वहीं पर रहकर काम भी करता था। बताया जा रहा है कि बुधवार रात कमरे में सो रहा था। इसी बीच मारपीट हुई और उसकी मौत हो गई। मामले की छानबीन करने के साथ ही घटना की जानकारी परिवार को दी गई। मौत की खबर मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने वहां से लिखा पढ़ी करने के बाद शव को भिजवाया। शुक्रवार सुबह शव गांव पहुंचा तो परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। पत्नी रोते- रोते बेहोश हो जा रही थी। वहीं, बच्चों को रोता देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो जा रही थीं। मृतक सलिराम की आठ वर्षीय नीलम, छह वर्षीय शैलेश, चार वर्षीय नितेश मृत पिता के शव को निहार-निहारकर बिलख रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed