{"_id":"69c426c3cd2cb6fa52048acd","slug":"a-man-carrying-a-reward-of-25000-was-arrested-by-the-police-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-155572-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 25 हजार का इनामी चढ़ा पुलिस के हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 25 हजार का इनामी चढ़ा पुलिस के हत्थे
Wed, 25 Mar 2026 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
तुलसियापुर। कठेला समय माता पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अकबर उर्फ गुठ्ठे को जिला मुख्यालय से बुधवार को गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने यह कार्रवाई चिल्हिया थाने में दर्ज मामले में की है।अभियुक्त पर कई थानों में एफआईआर दर्ज हैं। कठेला समय माता एसएचओ अरुण कुमार ने बताया कि मोहाना थानाक्षेत्र के गोपीजोत निवासी अकबर उर्फ गुठ्ठे के खिलाफ चिल्हिया थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज है। इसकी विवेचना वह कर रहे हैं। अभियुक्त पर 25 हजार का इनाम भी घोषित है। संवाद
विज्ञापन