{"_id":"698a329c1a596c7cf90c781c","slug":"a-huge-crowd-of-devotees-gathered-for-the-ganga-aarti-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-153218-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गंगा आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गंगा आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Tue, 10 Feb 2026 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
शाहपुर। डुमरियागंज नगर से सटकर बहने वाली राप्ती नदी के तट पर सोमवार को देर सायं नगर पंचायत के नेतृत्व में गंगा आरती का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने वहां मौजूद श्रद्धालुओं से राप्ती की तट को साफ सुथरा रखने की अपील की। गंगा आरती में शामिल पंडित राकेश शास्त्री ने कहा कि गंगा सबके लिए पवित्र है। नदियों की देखरेख और उसे स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी भी हम लोगों की है। इसलिए इसके तट को भी साफ सुथरा रखा जाए। आरती के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान भोला सोनी, सोनू तिवारी, मंगल प्रसाद दुबे, अमन शुक्ल, भाने अग्रहरि, सुजीत तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन