{"_id":"67defe929df83ca87e02f254","slug":"a-house-and-shop-were-built-on-the-drain-land-bulldozer-will-be-used-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-134484-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नाले की भूमि पर बना दी मकान व दुकान, चलेगा बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नाले की भूमि पर बना दी मकान व दुकान, चलेगा बुलडोजर
विज्ञापन
शहर के बांसी तिराहे से बर्डपुर मार्ग नाले पर किया गया अतिक्रमण । संवाद
: शहर में जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए शुरू हुई जांच तो पकड़ में आया नाले पर कब्जे का मामला
: नगर पालिका की तरफ से एक वर्ष पूर्व नाला कब्जाने वालों को दिया जा चुका है नोटिस, तहसील प्रशासन जल्द करेगा कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शहर के बांसी तिराहे से जमुआर नाले तक 500 मीटर दूरी तक नाले की भूमि कब्जा कर 30 से अधिक लोगों ने मकान एवं दुकान बना लिए हैं। इससे शहर में जल निकासी की व्यवस्था के लिए नाला निर्माण में दिक्कत आ रही है।
नाला निर्माण कराने के लिए नगर पालिका की तरफ से एक वर्ष पूर्व कब्जेदारों को नोटिस दिया गया था। अब एक बार फिर से हुई शिकायत के बाद एसडीएम नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्या ने तहसीलदार के नेतृत्व राजस्व टीम गठित कर पैमाइश कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसके बाद राजस्व टीम ने नाले पर कब्जा करने वालों को नोटिस देने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
शहर के राजस्व ग्राम पिठनी बुजुर्ग में स्थित बांसी तिराहा पर स्थित पेट्रोल पंप के पास से सड़क के पूर्वी किनारे पर पांच सौ मीटर दूर जमुआर नाले तक राजस्व अभिलेख में नाला भूमि दर्ज है। यह भूमि तीन मीटर से अधिक चौड़ाई में स्थित है, जिससे होकर पहले यहां के कई मोहल्लों का गंदा पानी जमुआर में गिरता था। वर्तमान में इस भूमि पर कब्जा कर कई मकान एवं दुकान बना लिए गए हैं। यहां तक कि वहां स्थित एक पेट्रोल पंप परिसर का पिछला हिस्सा भी नाले की भूमि पर है।
विज्ञापन
नगर पालिका की तरफ से वर्ष 2024 में जल निकासी के लिए नाला निर्माण कराने की योजना थी, लेकिन नाले की भूमि पर कब्जा होने की जानकारी होने पर नगर पालिका ने कब्जेदारों को भूमि खाली कराने के लिए नोटिस जारी किया था, लेकिन आज तक नाला भूमि खाली नहीं हो सकी है। इसी बीच शहर के शास्त्रीनगर मोहल्ला निवासी शकील अहमद ने पिठनी बुजुर्ग में स्थित नाला भूमि को खाली कराने संबंधी शिकायती पत्र एसडीएम को दिया। इसके बाद एसडीएम नौगढ़ ने राजस्व टीम गठित कर मामले में कार्रवाई का निर्देश दिए। इसके बाद राजस्व टीम भूमि की पैमाइश कर कार्रवाई में जुट गई।
-- -- -- -- -- -- --
एसडीएम ने गठित की है ये राजस्व टीम
एसडीएम नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य ने तहसीलदार के नेतृत्व में 10 सदस्यीय राजस्व टीम गठित की है। इसमें राजस्व निरीक्षक शीतल द्विवेदी, अब्दुल गफ्फार, लेखपाल देवेंद्र त्रिपाठी, अनूप यादव, राजीव कुमार गुप्ता, कमलेश पांडेय, बिंदुसार मौर्य, प्रदीप कुमार, पंकज कुमार मिश्र व हल्का लेखपाल कृष्णानंद चौधरी शामिल है। टीम ने सड़क किनारे स्थित नाले की बेशकीमती भूमि पर कब्जेदारों का चिह्नांकन शुरू कर दिया है। नाले की भूमि पर कब्जेदारों के चिह्नांकन के बाद उन्हें आनलाइन नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। इसके बाद निर्धारित समय में नाला भूमि खाली नहीं करने पर संबंधित दुकानों एवं मकानों को खाली कराने के लिए प्रशासन बुलडोजर चलाने की तैयारी में है।
-- -- -- -- -- --
नाला नहीं बनने से होती है जल निकासी की समस्या
शहर के पिठनी बुजुर्ग मोहल्ले में जलनिकासी के नाला निर्माण नहीं होने से आसपास के कई मोहल्ले के लोगों के घर एवं दुकान से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी में दिक्कत होती है। वर्तमान में नाला निर्माण नहीं होने से पिठनी बुजुर्ग, इंदिरानगर आदि मोहल्लों का पानी खुले में बहता है। यहां तक कि लोगों के घर के सामने एवं सड़क किनारे खुले में गंदा पानी बहने से लोगों को आवागमन में सांसत झेलनी पड़ रही है। शिकायतकर्ता के अनुसार 533 एयर नाला भूमि के कब्जामुक्त होने के बाद नगर पालिका की तरफ से नाला निर्माण होने के बाद इन मोहल्लों से जलनिकासी की समस्या दूर हो जाएगी। साथ ही किनारे हुए अतिक्रमण हटने से सड़क चौड़ीकरण का रास्ता भी साफ हो जाएगा।
-- -- -- -- -- --
अग्निशमन केंद्र बनाने को खाली कराया भूमि
तुलसियापुर। डीएम डॉ. राजागणपति आर. के निर्देश पर बढ़नी ब्लाॅक के तुलसियापुर चौराहे के पास मधवापुर गांव में अग्निशमन केंद्र बनाने के लिए शोहरतगढ़ तहसील प्रशासन ने शनिवार को पौधरोपण की जमीन पर हुए अवैध कब्जे को हटवाया। तहसीलदार की मौजूदगी में जेसीबी द्वारा चार लोगों के निर्माण को हटवाया गया। शोहरतगढ़ तहसीलदार अजय कुमार ने बताया कि तहसील क्षेत्र के मधवापुर गांव में तहसील प्रशासन ने तुलसियापुर-मानपुर मार्ग के पास पौधरोपण की जमीन पर अग्निशमन केंद्र बनने के लिए तलाश किया। इस जमीन पर मधवापुर गांव के ही चार लोगों ने अवैध निर्माण किया हुआ था। चारों अतिक्रमणकारियों को तीन फरवरी को कब्जा हटाने के लिए नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन उन्होंने कब्जा नहीं हटाया। इसलिए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कब्जा हटाया गया। इस दौरान कानूनगो गणेश दत्त त्रिपाठी, लेखपाल मोहित सिंह, दिवाकर चौधरी, प्रदीप शुक्ल, दुर्गेश शर्मा,राम भरत आदि मौजूद रहे।
-- -- -- --
पहले भी सड़क किनारे खाली कराया जा चुका है अतिक्रमण
शहर में खजुरिया मार्ग के चौड़ीकरण के लिए सड़क किनारे हुए बड़े पैमाने पर अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई नगर पालिका एवं तहसील प्रशासन कर चुका है। इस मार्ग पर 80 से अधिक मकान एवं दुकान का अतिक्रमण हटाने के साथ ही जिला पंचायत, तहसील कार्यालय व थाना सिद्धार्थनगर की ओर से निर्मित बाउंड्रीवाल भी तोड़कर हटवा दी गयी थी। जिसके बाद सड़क चौड़ीकरण एवं नाला निर्माण कार्य हो सका है। इसी तरह स्टेशन रोड व शहर के भीमापार मोहल्ले में भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा चुकी है, जिससे लोगों का आवागमन दुरुस्त हो सका है। अब नाले की कीमती भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होने से अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।