{"_id":"6a29c5d342238856170495aa","slug":"a-hint-of-relief-amidst-the-heat-the-weather-could-take-a-turn-starting-tomorrow-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-159578-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: तपिश के बीच राहत की दस्तक, कल से बदल सकता है मौसम का मिजाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: तपिश के बीच राहत की दस्तक, कल से बदल सकता है मौसम का मिजाज
Thu, 11 Jun 2026 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
शहर के सनई चौराहे चिलचिलाती धूप में गमछे के सहारे निकले युवा।
तेज धूप और उमस से लोग बेहाल, बृहस्पतिवार से बारिश और तेज हवाओं के संकेत
सिद्धार्थनगर। जून की तेज गर्मी के बीच अब राहत के संकेत मिलने लगे हैं। बुधवार को जिले में दिनभर तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 24 घंटे में मौसम करवट ले सकता है। बृहस्पतिवार से जिले समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बादल, तेज हवा और बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।
बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही तेज धूप का असर रहा। उमस बढ़ने से लोगों को वास्तविक तापमान से अधिक गर्मी महसूस हुई। हालांकि पुरुवा हवा चलने और बीच-बीच में बादलों की आवाजाही से थोड़ी राहत भी मिली।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर नमी का प्रवाह बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से बृहस्पतिवार से बादलों की आवाजाही तेज होगी और कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक जिले में आंशिक से मध्यम बादल छाए रह सकते हैं। कुछ क्षेत्रों में तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम में यह बदलाव मानसून पूर्व गतिविधियों का हिस्सा माना जा रहा है।
दिन के समय तेज धूप के कारण बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही प्रभावित रही। ग्रामीण इलाकों में खेतों में काम करने वाले किसानों को भी उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा। शाम के समय बादलों की हल्की आवाजाही से मौसम में बदलाव महसूस हुआ, लेकिन गर्मी से विशेष राहत नहीं मिली।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यदि बारिश की गतिविधियां बढ़ती हैं तो दिन और रात दोनों के तापमान में कमी आएगी। इससे आम लोगों के साथ-साथ खरीफ सीजन की तैयारी कर रहे किसानों को भी फायदा होगा। हालांकि गरज-चमक और तेज हवाओं के दौरान खुले स्थानों तथा पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।
-- -- -- -- -- --
बोले मौसम वैज्ञानिक
पूर्वी उत्तर प्रदेश में नमी की उपलब्धता बढ़ रही है। इसके प्रभाव से बृहस्पतिवार से बादल, गरज-चमक और वर्षा की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
- डॉ. अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक, आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज अयोध्या