{"_id":"6ade5a1198d7c6e6bc0d39ad","slug":"a-glimpse-of-unity-was-seen-in-the-cultural-performances-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-167063-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में दिखी एकता की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में दिखी एकता की झलक
Mon, 26 Oct 2026 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में रविवार को आयोजित सिद्धार्थ उत्सव-2026 के सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं ने विभिन्न प्रदेशों की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत कर दिया। ‘अनेकता में एकता’ की थीम पर आधारित प्रस्तुतियों में छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा और अभिनय के माध्यम से देश की विविध सांस्कृतिक पहचान को दर्शाया। प्रस्तुतियों के जरिए राष्ट्रीय एकता और आपसी समरसता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने अलग-अलग प्रदेशों के पारंपरिक परिधानों को धारण कर वहां की संस्कृति, परंपराओं और विशिष्ट पहचान को मंच पर प्रस्तुत किया। संवाद
विज्ञापन