{"_id":"5d470db08ebc3e6cd710e7dc","slug":"a-girl-was-died-snake-bite-siddharthnagar-news-gkp316523086","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्श पर लेटी बालिका को सांप ने डसा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्श पर लेटी बालिका को सांप ने डसा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्श पर सोई बालिका को सांप ने डसा, मौत
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के तेतरी गांव की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के तेतरी गांव में एक बालिका फर्श पर सोई थी। इस बीच सांप ने उसे डस लिया जिससे उसकी मौत हो गई।
त्रिलोकपुर थानाक्षेत्र के तेतरी गांव निवासी नियाज गांव में बने पुराने मकान को छोड़कर गांव के पूरब अपने खेत में मकान बना कर परिवार के साथ रहता है। शनिवार की शाम को परिवार खाना सोने चला गया। नियाज की दो बेटियां शाजमा खातून (12), नाजमा खातून (15) तथा भाई की लड़की आयशा खातून पुत्री सलीमुद्दीन (13) एक साथ एक कमरे में फर्श पर सोई थी। इस बीच रविवार की भोर में तीन बजे के करीब अचानक कमरे से चिल्लाने की आवाज आई जिसे सुनकर नियाज अहमद बेटियों के कमरे में गए। जहां पर शाजमा ने चेहरे की टुड्डी पर कुछ काटने की बात बताई। इधर-उधर देखने पर एक सांप दिखा जिसे तुरंत नियाज ने मार दिया। वहीं शाजमा की हालत बिगड़ता देख नियाज ने अस्पताल की जगह झाड़ फूंक कराने के लिए ले गए जहां पहुंचते ही झाड़-फूंक करने वाले ने बताया कि शाजमा की मौत हो चुकी है। इसके बाद परिजन शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिए।
युवक को सांप ने डसा, गंभीर
सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र के गरीबपुर गांव में शनिवार की रात एक युवक को सांप ने डस लिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। क्षेत्र के गरीबपुर गांव निवासी मो. आमीर (18) शनिवार की देर घर से कहीं निकला था। बताया जा रहा है कि इस बीच उसे सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने के बाद मामले की जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक इलाज के बाद हालत में सुधार है।