{"_id":"6a457bfe4ee0cc50a20f94ff","slug":"a-farmers-meeting-was-held-at-the-tehsil-complex-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-160627-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: तहसील परिसर में किसान पंचायत का हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: तहसील परिसर में किसान पंचायत का हुआ आयोजन
Thu, 02 Jul 2026 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
इटवा। भाकियू टिकैत गुट की तरफ से तहसील परिसर इटवा में बुधवार को किसान पंचायत का आयोजन किया गया। इस दौरान पीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम इटवा को सौंपकर उसके निदान की मांग की गई। मांगों के न मानने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित करते हुए पूरे भारत में इसे लागू किया जाए। पेट्रोलियम पदार्थों की तरह खाद्यान्न के मूल्य भी बढ़ाया जाए। बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान ब्याज सहित किया जाए। किसानों के कृषि ऋण ब्याज सहित माफ किया जाए। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस दौरान जनार्दन मिश्रा, रफीक प्रधान, लक्ष्मण चौधरी, सलीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन