{"_id":"6a4fdf92f3ba1cf8ac0e0938","slug":"a-farmer-was-struck-by-lightning-while-planting-paddy-and-died-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-161024-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: धान की नर्सरी निकाल रहे किसान पर गिरी बिजली, माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: धान की नर्सरी निकाल रहे किसान पर गिरी बिजली, माैत
Thu, 09 Jul 2026 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी शोहरतगढ़/पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के कोइली घाट गांव के सिवान में बृहस्पतिवार दोपहर धान की नर्सरी निकाल रहे किसान सुग्रीम मौर्या (55) पर बिजली गिर गई। हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय वह बेटी की ससुराल में धान की रोपाई के लिए सहयोग करने गए थे।
जानकारी के अनुसार, कोइरीडीहा निवासी सुग्रीम मौर्या (55) बेटी सुनीता की ससुराल कोइली घाट गांव गए थे। बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे वह खेत में धान की नर्सरी निकाल रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हुआ और गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी बीच बिजली की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
खेत में काम कर रहे आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी परिवार को दी। इसके बाद बेटी के ससुराल पक्ष के लोगों के साथ ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर शोहरतगढ़ पुलिस भी पहुंची और घटना की जानकारी लेकर तहसील प्रशासन को अवगत कराया।
विज्ञापन
एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार और हल्का लेखपाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसान की मौत के बाद घर और बेटी के ससुराल में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
एसडीएम शोहरतगढ़ कर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमानुसार आपदा राहत कोष से सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।