फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   A drug businessman troubled by debt killed his wife and then slit his own throat, leading to death

Siddharthnagar News: कर्ज से परेशान दवा कारोबारी ने पत्नी की हत्या के बाद खुद का भी रेता गला, मौत

Thu, 17 Jul 2025 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
A drug businessman troubled by debt killed his wife and then slit his own throat, leading to death
मोहन मोहन अग्रवाल  व उनकी पत्नी अंजू अग्रवाल। फाइल फोटो
सिद्धार्थनगर के बढ़नी का मामला, कमरे में मिला सुसाइड नोट
विज्ञापन




बढ़नी/ तुलसियापुर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बढ़नी कस्बे में बृहस्पतिवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। दवा कारोबारी मोहन अग्रवाल (60) ने सर्जिकल ब्लेड से पत्नी मंजू (55) की गला रेत कर हत्या के बाद खुद का भी गला रेत लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बेटे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को कमरे में सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें मौत का कारण कारोबारी ने खुद को बताया है। मोहन के बेटे राहुल ने बताया पिता पर करीब बीस लाख का कर्ज था। इस कारण वह परेशान थे।

कानपुर निवासी मोहन की शादी 40 साल पहले कस्बे की ही रहने वाली मंजू से हुई थी। शादी के बाद से वह यहीं रहने लगे। वह मेडिकल स्टाेर चलाते थे। कस्बे के ही एक मकान में उन्होंने दो कमरे किराए पर लिए थे। एक में वह और पत्नी रहते थे, जबकि दूसरे में उनका एक बेटा राहुल (39) पत्नी व बच्चों के साथ रहता था।
विज्ञापन


बृृहस्पतिवार सुबह करीब 6:30 बजे राहुल पिता के कमरे में बच्चे के लिए दूध लेने गया। जैसे ही वह कमरे में दाखिल हुआ तो अंदर का दृश्य देखकर उसकी चीख निकल गई। पिता जमीन पर गिरे थे और तड़प रहे थे। गले से रक्त बह रहा था। वहीं, मां बेड पर खून से लथपथ पड़ी थीं। उनकी मौत हो चुकी थी। राहुल की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए तत्काल मोहन को लेकर पास के अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। राहुल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार, सुसाइड नोट में मोहन ने मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


-------

प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है। बेटे के अनुसार मोहन कर्ज से परेशान थे। मामले की जांच की जा रही है।

-सुजीत कुमार राय सीओ, शोहरतगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed