फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   A dispute sparked by stone-throwing claimed lives; two arrested

Siddharthnagar News: पत्थर फेंकने से भड़के विवाद में गई थी जान, दो गिरफ्तार

Wed, 20 May 2026 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 20 May 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
A dispute sparked by stone-throwing claimed lives; two arrested
पथरा क्षेत्र के पड़ाईन बनगवा गांव में तनाव को देखते तैनात पुलिस। संवाद
पथरा। क्षेत्र के पड़ाईन बनगवा गांव में छत से पत्थर फेंकने को लेकर शुरू हुए विवाद में 55 वर्षीय अमीरुल्लाह की जान चली गई। गांव में तनाव के बीच पुलिस ने दो आरोपियों सूर्यनाथ पांडेय और जलज पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि चार अन्य की तलाश में दबिश जारी है।
विज्ञापन

घर पर जहां परिजन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शव के आने का इंतजार कर रहे हैं, वहीं पूरे गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस और ग्रामीणों के अनुसार, नीलेश पांडेय और अरबाज का घर आमने-सामने है और दोनों में दोस्ताना संबंध था।
विज्ञापन

एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद के अनुसार सोमवार शाम को अरबाज अपने घर की छत पर गमलों में पानी डाल रहा था। इसी दौरान नीलेश पांडेय ने छत की तरफ रोड़ी फेंकी गई, जिससे एक गमला टूट गया और अरबाज के पैर में हल्की चोट भी लग गई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते बढ़ती गई। आरोप है कि इसके बाद रास्ते के इस्तेमाल को लेकर भी तनाव बढ़ा और एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों को अपने घर के सामने से गुजरने से रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को जब दूसरे पक्ष के लोग अरबाज, इमरान, अमीरुल्लाह और अन्य अपनी दुकान पर जा रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने उन पर हमला कर दिया।

लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हुए इस हमले में जमीरुल्लाह (55), इमरान, अमीरुल्लाह, अरबाज, कलीमुल्लाह और रूबीना गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को पहले सीएचसी और फिर सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां हालत बिगड़ने पर जमीरुल्लाह को लखनऊ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पहले छह आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी, लेकिन अब इसे हत्या में तरमीम कर दिया गया है। अब तक पुलिस ने सूर्यनाथ पांडेय, जलज पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्र के अनुसार, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द सभी को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed