{"_id":"682cc239c7497c38e6018503","slug":"a-boy-who-went-to-take-bath-in-the-river-drowned-and-died-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-137867-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नदी में नहाने गए बालक की डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नदी में नहाने गए बालक की डूबकर मौत
विज्ञापन
- पुलिस ने शव का पंचनामा करके परिजनों का सौंपा
- जोगिया कोतवाली क्षेत्र के जोगिया गांव में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिया। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के जोगिया गांव के पास से गुजरने वाली बूढ़ी राप्ती नदी में मंगलवार को नहाने गए एक बालक की डूबकर मौत हो गई। परिजनों के आग्रह पर पुलिस ने शव का पंचनामा करके सौंप दिया। वहीं, मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विश्वास पासवान (11) पुत्र उद्रेश गांव के कई बच्चों के साथ में बूढ़ी राप्ती नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया। वहीं पर साथ में नहा रहे बच्चों ने गांव में जाकर शोर मचाया। स्थानीय लोगों ने जोगिया पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को उसकी तलाश के लिए लगाया। गोताखोर ने तीन घंटे की तलाश के बाद शव निकाला। वहीं, मौत के बाद से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अनुज कुमार मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे और गोताखोर को लगाया गया। परिजन पोस्टमार्टम नहीं चाह रहे थे। इसलिए पंचनामा कर शव दे दिया गया।