फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   a boy died in tractor accident

ट्रैक्टर की चपेट से बालक की मौत

Wed, 03 Feb 2021 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
a boy died in tractor accident
ट्रैक्टर की चपेट से बालक की मौत
विज्ञापन

लोटन-मोहना मार्ग पर खेलते समय हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बर्डपुर। सड़क पर खेल रहे छह वर्षीय बालक की अनियंत्रित गति के ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाने और गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मंगलवार देर शाम लोटन-मोहाना मार्ग पर हुए हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

मोहना थाना क्षेत्र के टोला जनकनगर ग्राम मधुबेनी निवासी रामू का बेटा विनय कुमार मंगलवार शाम को घर के बाहर खेल रहा था। खेलते हुए वह कुछ दूरी से गुजर रहे लोटन-मोहना मार्ग पर पहुंच गया। यहां अनियंत्रित गति के ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी जय प्रकाश दुबे ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। इस संबंध में एसओ जय प्रकाश दुबे ने बताया कि आरोपी चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया है। ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। परिजनों की शिकायत पर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed