{"_id":"69efabc3683ced6226005dcf","slug":"a-blueprint-for-the-development-of-mithwal-has-been-drawn-and-a-budget-of-rs-37-crore-80-lakh-has-been-approved-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-157273-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मिठवल के विकास का खाका खींचा 37 करोड़ 80 लाख का बजट मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मिठवल के विकास का खाका खींचा 37 करोड़ 80 लाख का बजट मंजूर
Tue, 28 Apr 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
पथरा। मिठवल ब्लॉक सभागार में सोमवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लॉक प्रमुख निशा चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 37 करोड़ 80 लाख रुपये का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। बजट से क्षेत्र में विकास कार्य होंगे।
बैठक की शुरुआत पिछली कार्यवाही की पुष्टि से हुई, जिसके बाद विभिन्न विभागों की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। शिक्षा विभाग, बाल विकास परियोजना, पशु चिकित्सा, समाज कल्याण, निशुल्क बोरिंग योजना, राज्य वित्त एवं केंद्रीय वित्त आयोग की योजनाएं प्रमुख रहीं।
मनरेगा के तहत ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत की कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी और आगामी कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की। बांसी विधायक राजकुमार जय प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप जनप्रतिनिधि और अधिकारी मिलकर कार्य करें, ताकि योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों तक पहुंच सके। ब्लाॅक प्रमुख निशा चौधरी ने कहा कि कार्यकाल का सम्भवतः यह आखिरी बैठक है। अगर सरकार ने कार्यकाल को आगे बढ़ाया तो सभी अवशेष कार्य को सबसे पहले प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान बीडीओ सौरभ कुमार पांडेय, प्रमुख प्रतिनिधि डाॅ. दशरथ चौधरी, सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र त्रिपाठी, पंचायत सदस्य विष्णु प्रताप सिंह, अजय तिवारी, अजय प्रकाश मिश्र, इंद्रजीत यादव आदि मौजूद रहे।