{"_id":"698e21124793e42cc1006465","slug":"a-blessing-ceremony-was-organized-for-the-students-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1001-153403-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: विद्यार्थियों का आशीर्वचन समारोह का आयोजन किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: विद्यार्थियों का आशीर्वचन समारोह का आयोजन किया गया
Fri, 13 Feb 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को द्वादश कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आशीर्वचन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. सत्येंद्र दुबे ने कहा कि विद्यार्थियों को जीवन निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण सूत्र प्रदान किए। विद्या भारती के विद्यार्थी शिक्षा और संस्कार दोनों क्षेत्रों में सदैव अग्रणी रहते हैं। आचार्यों को मूर्तिकार बताते हुए, शिक्षा का संबंध केवल रोजगार से नहीं बल्कि व्यक्तित्व निर्माण से है। शिक्षा कभी व्यर्थ नहीं जाती बल्कि कठिन समय में मार्गदर्शक बनती है। विशिष्ट अतिथि प्रो. यशवंत राव ने विद्यार्थियों को नकारात्मकता त्यागकर सकारात्मक सोच अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि सतत प्रयास और सकारात्मक दृष्टिकोण से ही निरंतर प्रगति संभव है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को ईमानदार और आदर्श नागरिक बनने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने का संकल्प ही सफलता की कुंजी इस दौरान द्वादश के छात्र-छात्राएं उपस्थिति रही।