{"_id":"6820ebf250b9a5cdfe05ae7d","slug":"a-bike-rider-going-to-his-in-laws-house-died-in-an-accident-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-137321-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक की हादसे में मौत
Sun, 11 May 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 11 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
सकारपार। बांसी कोतवाली क्षेत्र के मुडार छिबिया गांव के एक युवक की ससुराल जाते समय शनिवार देर रात सिसहनिया गांव के पास मोड़ पर सड़क हादसे में मौत हो गई।
घर वाले किसी वाहन से दुर्घटना होने की आशंका जाता रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के मुडार छिबिया गांव निवासी कमलेश चौधरी (32) पुत्र राम चंद्र शनिवार की रात करीब 10 बजे बाइक लेकर मुडार छिबिया से खेसरहा थाना क्षेत्र के बसखोरिया गांव अपने ससुराल गया था। लोगों के अनुसार कमलेश शनिवार रात में ही ससुराल से लौटा और कुछ देर घर रुकने के बाद फिर ससुराल के लिए निकल पड़ा। उसकी पत्नी और बच्चे ससुराल में ही थे।
अभी वह बांसी-धानी मार्ग स्थित सिसहानिया गांव के पास मोड़ पर पहुंचा था कि पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक नियंत्रित होकर सड़क के बगल बिजली के पोल से टकरा गई। इसमें कमलेश चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई। रविवार भोर में मॉर्निंग वॉक पर निकले कुछ लोगों की नजर सड़क के बगल अचेत अवस्था में पड़ी युवक पर गई। जब लोगों ने करीब से जा कर युवक को देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। साथ ही चोट और खून से लथपथ होने की वजह से चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था। इसकी सूचना लोगों ने तत्काल पुलिस को दी। काफी देर बाद शव की पहचान मुडार छिबिया निवासी कमलेश चौधरी के रूप में हुई। बांसी कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।