फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   बिजली विभाग की टीम पर हमला, जेई को पीटा

बिजली विभाग की टीम पर हमला, जेई को पीटा

Mon, 17 Nov 2014 05:30 AM IST
Siddhartha nagar
Siddhartha nagar Updated Mon, 17 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर/बांसी। बकायेदारों का कनेक्शन काटने पहुंची बिजली विभाग की टीम पर रविवार को नरकटहा में लोगों ने हमला बोल दिया। इस दौरान सपा के पूर्व विधायक पर जेई की पिटाई का आरोप गर्मा गया। बांसी कोतवाली पुलिस ने पूर्व विधायक समेत उनके अज्ञात समर्थकों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

विद्युत वितरण उपखंड बांसी के जेई आरएस पांडेय कर्मचारियों और पुलिस फोर्स के साथ रविवार दोपहर करीब एक बजे नरकटहा पहुंचे। वहां बिल नहीं जमा करने वाले बकायेदारों का कनेक्शन काटने का काम शुरू किया गया तो लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। बताया जाता है कि टीम अभी छह बकायेदारों के कनेक्शन ही काट पाई थी कि बांसी से सपा के विधायक रहे लालजी यादव समर्थकों के साथ पहुंच गए। वह कनेक्शन काटने का विरोध करने लगे। इसे लेकर जेई से उनकी कहासुनी होने लगी। इसी बीच भीड़ ने हमला बोल दिया। टीम ने किसी तरह भागकर अपने का बचाया। घटना के समय टीम में उपखंड अधिकारी मनोज सिंह, लाइनमैन रामप्रसाद पांडेय, बिलिंग एजेंसी के प्रमोद श्रीवास्तव, रामदीन, अजय, साकेत, राधेश्याम, और धर्मेंद्र पाठक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जेई आरएस पांडेय ने कोतवाली में सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट करने की तहरीर दी है। उनका कहना है कि वे उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई करने गए थे। इसी दौरान पूर्व विधायक ने समर्थकों के साथ हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed