फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   बुद्ध के बताए रास्ते पर चलने की अपील

बुद्ध के बताए रास्ते पर चलने की अपील

Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
Siddhartha nagar
Siddhartha nagar Updated Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज। हबीरपुर गांव में बौद्ध धम्म दीक्षा व महासभा समारोह का आयोजन किया गया। इसमें भगवान बुद्ध के बताए रास्ते पर चलने की लोगों से अपील की गई।
विज्ञापन

अंबेडकर चेतना मंच के आयोजन में क्षेत्रीय विधायक मलिक कमाल यूसुफ ने कहा कि आधुनिक युग में जातिवाद समाज के लिए कलंक है। भीमराव अंबेडकर ने दलितों को अधिकार दिलाने के लिए कई तकलीफें उठाईं। उन्हाेंने भारतीय संविधान की रचना करके सभी जाति व वर्गों के लिए समानता का अधिकार दिया। उन्होंने दलित और पिछड़ों को आगे आने के साथ विकास का अवसर दिया। इस अवसर पर विधायक ने बौद्ध विहार के निर्माण के लिए तीन लाख रुपये देने की घोषणा की। मुख्य अतिथि जगन्नाथ मौर्य ने भगवान बुद्ध तथा अंबेडकर के बताए रास्ते पर चलने का लोगों से आह्वान किया। कार्यक्रम में अनिल कुमार गौतम ने कहा कि दबी, कुचली और उपेक्षित जातियों को संविधान निर्माता नेे सामाजिक तथा शैक्षिक अधिकार दिया। समाज उनका आजीवन ऋणी रहेगा। इस अवसर पर संत कुमार, बच्चाराम बौद्ध, केदार नाथ आजाद, जीपी पासवान, शीष कुमार, मनीराम बौद्ध , राजेश गौतम, राम बक्स गौतम, तिलकराम , गंगाराम, साजन, सुखपाल गौतम, सोहन लाल और विकास कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed