फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   राशन वितरण की जांच करेंगी टीमें

राशन वितरण की जांच करेंगी टीमें

Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
Siddhartha nagar
Siddhartha nagar Updated Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली में मनमानी को लेकर डीएम ने सख्त रुख अपनाया है। इसमें आने वाली शिकायतों के निस्तारण, राशन वितरण तथा दुकानों की जांच के लिए उन्होंने जिले की पांचों तहसीलों के लिए पांच टीमों का गठन किया है। ये टीमें नियमित रूप से जांच करेंगी।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को राशन वितरण की शिकायतों को लेकर डीएम डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बैठक की। अध्यक्षता करते हुए उन्होंने शिकायतों के निस्तारण और सुचारु रूप से राशन वितरण कराने के लिए टीम गठित की। डीएम ने कहा कि अकेले पूर्ति विभाग से ही सबसे अधिक शिकायतें मिल रही हैं। यह बेहद गंभीर मामला है। डीएम ने समस्त एसडीएम के नेतृत्व में टीम गठित कर जांचकर शिकायतों के निस्तारण करने का निर्देश दिया। टीम में क्षेत्र के तहसीलदार और पूर्ति निरीक्षक भी शामिल होंगे। जिन गांवों से शिकायत मिल रही है, उस कोटेदार के खाद्यान्न के स्टाक की नियमित जांच टीम करेगी। इसके साथ ही वहां चीनी, राशन और मिट्टी के तेल का नियमानुसार वितरण कराने का काम करेगी। जहां भी अनियमितता मिलेगी, वहां संबंधित के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एडीएम आरके पांडेय, समस्त एसडीएम, जिला पूर्ति अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed