{"_id":"71-97561","slug":"Siddhartha-nagar-97561-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरकार बदले गए चौकी इंचार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरकार बदले गए चौकी इंचार्ज
Siddhartha nagar
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सीमा से सटे नेपाल पुलिस चौकी दोहनी शिव बलवा में तैनात जवानों को एसपी विक्रम गुरुंग के निर्देश पर स्थानांतरण करते हुए जांच के आदेश दिए है। यह कार्रवाई ग्रामीणों की शिकायत पर की गई है। कार्रवाई के बाद से पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया है।
बता दें कि शनिवार की रात चौकी से सटे खेदू माली के घर में चोरों ने घुसकर लाखों रुपये के कीमती सामान और हजारों रुपये नगदी लेकर फरार हो गए थे। इसी रात चौकी से सटे गांव हथियवा में भी बुझारत धरिकार के घर पर भी चोरों ने धावा बोला था। इसकी शिकायत पीड़ितों ने सुबह चौकी पर की। लेकिन चौकी इंचार्ज राजेश भट्टराई ने मामले में तत्परता नहीं दिखाई। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने एसपी विक्रम गुरुंग से की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने पकड़ी इंस्पेक्टर को निर्देशित करते हुए राजेश भट्टराई सहित पूरी टीम को लबनी चौकी पर स्थानांतरण कर दिया। लबनी चौकी पर तैनात राजकुमार श्रेष्ठ सहित सभी पुलिस कर्मियों को शिव बलवा बार्डर पर भेज दिया। चोरी के खुलासे के आदेश दिए।