{"_id":"71-97349","slug":"Siddhartha-nagar-97349-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान मेले में रबी की बुवाई की जानकारी दी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान मेले में रबी की बुवाई की जानकारी दी
Siddhartha nagar
Updated Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विकास खंड जोगिया में ब्लॉक स्तरीय कृषि मेले का आयोजन मंगलवार को हुआ। इसमें किसानों को रबी फसल के बुवाई और बचाव की जानकारी दी गई। इसमें अपर जिला कृषि अधिकरी बीपी पाठक ने कहा कि रबी बुवाई सीजन आ गया है किसान खेत को तैयार कर लेना आवश्यक है।
उप कृषि निदेशक ने कहा कि सरसों, चना, मसूर, आलू आदि फसलों की बुवाई का सीजन चल रहा है। किसानों को तिलहन फसल की बुवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों को खेत की मिट्टी की जांच कराकर ही उरर्वक का प्रयोग करें। इसी क्रम में जिला विज्ञान क्लब द्वारा किसानों को स्काउटिंग की गतिविधियों की जानकारी भी दी गई। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख कौशलेंद्र त्रिपाठी, कृषि वैज्ञानिक मारकंडेय सिंह, मनीराम चौधरी, डॉ. पीडी मिश्रा, विनोद कुमार, सिद्धार्थशंकर पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।