{"_id":"71-96786","slug":"Siddhartha-nagar-96786-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल बना खलिहान, राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल बना खलिहान, राहगीर परेशान
Siddhartha nagar
Updated Sun, 12 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विकास क्षेत्र उसका के सोहांस नदी पर बना पुल आजकल खलिहान बन गया है। इस पर किसान धान की मड़ाई कर रहे हैं। इससे आवागमन तो बाधित हो ही रहा है साथ ही लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
सोहांस क्षेत्र के सब्जी व्यवसायी राम बहाल साहनी, भूखल साहनी, सूरज, साधू गुप्ता, मोहसिन चौधरी, शेरमणि, जगदीश गुप्ता, रामदास और भगवान दास आदि का कहना है कि हमको आए दिन गोबरहा सब्जी मंडी जाना पड़ता है। निकट के महुआ गांव के लोगों ने सोहांस नदी पर बने पुल को ही खलिहान बना लिया है। किसानों ने धान की फसल मड़ाई के लिए पुल पर डाल दिया है। यह राहगीरों के लिए परेशानी और दुर्घटना का कारण बन रहा है। पुल पर फैले पुआल से लोग आए दिन चोटिल हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो मजबूर होकर धरना दिया जाएगा।
इस संबंध में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सीपी गुप्ता का कहना है कि पुल पर इस तरह के कार्य को रोका जाएगा। रास्ता साफ किया जाएगा, ताकि आवागमन में परेशानी न हो।